Connect with us
Mamta Arya AE UKPSC
फोटो देवभूमि दर्शन

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: बागेश्वर की ममता बनी सहायक अभियंता(AE), उत्तीर्ण की लोक सेवा आयोग की परीक्षा

उत्तराखण्ड बागेश्वर

बधाई: बागेश्वर की ममता बनी सहायक अभियंता(AE), उत्तीर्ण की लोक सेवा आयोग की परीक्षा

1 min read

Mamta Arya AE UKPSC: मूल रूप से बागेश्वर जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र की रहने वाली है ममता, अपनी कड़ी मेहनत और माता-पिता के साथ ही गुरूजनों को दिया सफलता का श्रेय…

Mamta Arya AE UKPSC
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात चाहे खेल के मैदान की हों या प्रतियोगी परीक्षाओं की, राज्य की होनहार बेटियों ने अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर चहुंओर अपना परचम लहराया है। अक्सर हम आपको राज्य की इन होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं से रूबरू कराते रहते हैं इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो सहायक अभियंता (ए‌ई) बनने जा रही है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले की रहने वाली ममता आर्या की, जिन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित A.E सहायक अभियंता की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बताते चलें कि जहां उनके पिता प्रकाश चंद्र चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं वहीं उनकी मां नंदी देवी एक कुशल गृहिणी हैं।
यह भी पढ़ें- बधाई: चम्पावत के अक्षय ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा बने सहायक अभियंता…..

Mamta Arya Bageshwar
बता दें कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाली ममता का परिवार बागेश्वर जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रहता है। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech. की डिग्री हासिल की। तदोपरांत वह सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गई और अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित किए गए सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा के परिणामों में सफलता अर्जित की। ममता की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। ममता ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ ही अपने पिता प्रकाश चंद्र, माता नंदी देवी एवं गुरूजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें- चंपावत की दीक्षा पांडे ऊर्जा निगम में बनी सहायक अभियंता, परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top