Connect with us
alt="uttarakhand martyr rahul rainswal"

Home / उत्तराखण्ड / आठ माह की बेटी और पत्नी को पहाड़ में बिलखता छोड़… अलविदा कह गया उत्तराखण्ड का लाल

उत्तराखण्ड चम्पावत

आठ माह की बेटी और पत्नी को पहाड़ में बिलखता छोड़… अलविदा कह गया उत्तराखण्ड का लाल

1 min read

राहुल तेरा ये बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान
alt="uttarakhand martyr rahul rainswal"

जहां उसकी हम‌उम्र के लड़के जिंदगी के मौज कर रहे हैं वहीं देवभूमि के इस वीर सपूत राहुल रैंसवाल ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। राहुल की शहादत पर हमें एक ओर इस बात पर गर्व होता है कि हमारी मातृभूमि में ऐसे वीर सपूतों ने जन्म लिया है तो दूसरी ओर दुःख भी होता है कि शहीद के परिवार पर इस समय क्या बीत रही होगी? आप और हम उन माता-पिता के दुःख-दर्द की कल्पना भी नहीं कर सकते जिनका जवान बेटा 20-25 वर्ष की उम्र में वीरगति को प्राप्त हो जाएं, ना ही हम उस वीरांगना के दुःख को बयां कर सकते हैं जिसका सुहाग मां बनने के आठ महीने बाद ही उससे छीन जाएं। जी हां.. इन सभी दुखद परिस्थितियों का सामना अभी राहुल का परिवार कर रहा है। बता दें कि 26 वर्षीय राहुल मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ करते समय शहीद हो गया है। इसके साथ ही राहुल के बड़े भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं और पिता भी भारतीय सेना से रिटायर्ड है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड का लाल पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर



मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के तल्लादेश के रियासीबमन गांव निवासी राहुल रैंसवाल का परिवार वर्तमान में जीआईसी के पास कनलगाव में रहता है। बता दें कि 2012 में भारतीय सेना की 18 कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए राहुल मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। बताते चलें कि वर्तमान में वह सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स में थे उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में थी।‌ जवान के शहीद होने की खबर सुनते ही जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। दुखद खबर को सुनकर जहां शहीद की पत्नी प्रीति देवी बेसुध हो गई है वहीं राहुल के पिता वीरेंद्र सिंह रैंसवाल और माता हरू देवी की आंखों से भी आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आस-पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण शहीद राहुल के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश तो कर रहे हैं परंतु घर से बाहर आकर उनकी आंखें भी नम हो जा रही है। शहीद राहुल अपने पीछे एक आठ महीने की छोटी सी बच्ची को भी छोड़ कर गए हैं।




मुख्यमंत्री सहित पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने किया राहुल की शहादत को नमन:- राहुल की शहादत को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने नमन करते हुए कहा है कि वह दुःख की इस घड़ी में राहुल के परिजनों के साथ खड़े हैं। ‌ मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि अंवतीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़ करते हुए राज्य के वीर सपूत राहुल रैंसवाल ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। राहुल की शहादत को नमन करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सरकार शहीद के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है। मुख्यमंत्री के साथ ही जिले के दोनों विधायकों कैलाश गहतोड़ी, पूरन फर्त्याल, चम्पावत के पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल एवं पूर्व वित्तमंत्री स्व प्रकाश पंत की पत्नी एवं पिथौरागढ़ के विधायक चन्द्रा प्रकाश पंत ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद जवान राहुल के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

आठ माह की बेटी और पत्नी को पहाड़ में बिलखता छोड़... अलविदा कह गया उत्तराखण्ड का लालयह भी पढ़ें- आखिर क्यों: अखबार के एक टुकड़े तक सिमट कर रह गई उत्तराखण्ड के जवान के लापता होने की खबर?



Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top