Connect with us
alt=road accident in chamoli"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी मैक्स, दस लोगों की मौत की आंशका, राहत कार्य चालू

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी मैक्स, दस लोगों की मौत की आंशका, राहत कार्य चालू

1 min read

alt=road accident in chamoli"

अभी-अभी राज्य के चमोली जिले से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की दुखद खबर आ रही है। जहां एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम दस लोगों की मौत की आंशका जताई जा रही है जबकि क‌ई लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की भी संभावना है। बताया गया है हादसे के वक्त वाहन में 18-20 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा। अभी तक दुर्घटना का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है। परंतु वाहन में 20 यात्रियों की मौजूदगी से वाहन ओवरलोडिंग के‌ कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हुआ होगा। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे।




प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी हुई एक मैक्स चमोली जिले के वलाण से देवाल की ओर आ रही थी। जैसे ही वाहन देवाल-घेस मोटरमार्ग पर गांव से दो किमी दूर काली ताल के पास पहुंचा तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे दुर्घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दुर्घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने बिना किसी देरी के दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में 18-20 यात्री सवार थे। जिनमें से दस से अधिक यात्रियों की मौत होने की आंशका पुलिस प्रशासन द्वारा जताई जा रही है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top