Connect with us
missing hotelier himanshu nayal body found in mukteshwar nainital uttrakhand breking news today
Image : social media ( himanshu nayal hotelier nainital)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news: नैनीताल लापता होटलियर हिमांशु नयाल का शव मुक्तेश्वर होटल से बरामद

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news: नैनीताल लापता होटलियर हिमांशु नयाल का शव मुक्तेश्वर होटल से बरामद

1 min read

himanshu nayal hotelier nainital: 17 वर्षीय किशोर का शव होटल के कमरे से बरामद, चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था किशोर..

missing hotelier himanshu nayal body found in mukteshwar nainital uttrakhand breking news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आ रही है जहां पर 7 सितंबर से लापता चल रहे किशोर का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल दयाराम यादव का हार्ट अटैक से निधन दौड़ी शोक की लहर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर के गाज मौना का निवासी 17 बर्षीय हिमांशु नयाल पुत्र देव सिंह नयाल छतोला स्थित एक होटल में कार्यरत था। दरअसल हिमांशु बीते 7 सितंबर से लापता चल रहा था जिसके चलते उसके परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसके लापता होने की सूचना सांझा की थी। इसके बाद से हिमांशु को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं बीते सोमवार को हिमांशु का पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ शव मिला। बताते चले सोमवार की सुबह होटल कर्मियों ने हिमांशु को आवाज दी थी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद हिमांशु के दरवाजे को खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजनो ने लगाए ह्त्या के आरोप 

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्होंने हिमांशु के शव को कब्जे में लिया। मृतक के दादा दीवान सिंह का कहना है कि हिमांशु की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है ,जिसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top