Connect with us
Missing Jawan Vikram

Home / उत्तराखण्ड / लापता जवान ने देहरादून में कर ली ड्यूटी ज्वाइन परिजनों ने ली राहत की सांस

उत्तराखण्ड देहरादून

लापता जवान ने देहरादून में कर ली ड्यूटी ज्वाइन परिजनों ने ली राहत की सांस

1 min read

Missing Jawan Vikram: 52 घंटे बाद मिली लापता जवान की सूचना, परिजन कर चुके थे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

गौरतलब है कि देहरादून में तैनात जवान विक्रम 10 दिन की छुट्टी के लिए अपने गांव सरगथल गया हुआ था। बता दें कि जवान मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले का निवासी है। जवान छुट्टी बिताकर पानीपत से बस से देहरादून के लिए रवाना हुआ और उसने इसकी जानकारी भी अपने परिजनों को दी लेकिन उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका मोबाइल फोन पर घंटी जाती थी लेकिन फोन रिसीव नहीं होता था। चिंतित परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वही पुलिस भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता जवान की तलाश में जुट गई जवान का मोबाइल फोन लगातार 5 घंटे तक बजता रहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।(Missing Jawan Vikram)
यह भी पढ़िए: भारतीय सेना का जवान हुआ लापता, देहरादून में थी पोस्टिंग, छुट्टियां खत्म होने पर निकला था घर से

वहीं थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार विक्रम को शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। जब बस चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि विक्रम को देहरादून छोड़ दिया था। जब पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो लोकेशन देहरादून की ही निकली। पुलिस देहरादून गई तो विक्रम ने रविवार दोपहर बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन कर ली। पुलिस व स्वजन भी विक्रम के पास पहुंच गए हैं। बेटे के सकुशल ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। लेकिन अभी तक भी जवान लापता क्यों हुआ इसका पता नहीं चल पाया। अब विक्रम ही बता पाएंगे कि वह कहां गए थे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top