UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
Mussoorie Dehradun roadways break: उत्तराखंड: चलती रोडवेज बस के हो गए ब्रेक फेल
1 min read
Mussoorie Dehradun roadways break fail: पुरोला उत्तरकाशी से देहरादून जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में मच गई चीख पुकार
Mussoorie Dehradun roadways break fail: मसूरी-देहरादून मार्ग पर उत्तराखंड रोडवेज की बसों के खराब होने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं।कई बार बस के ब्रेक फेल होने के कारण कई यात्रियों की जान भी जा चुकी है। हादसे होने के बावजूद उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। वही फिर इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के देहरादून जिले से सामने आ रही है। जहां देहरादून-मसूरी मार्ग पद्मीनी निवास के पास उत्तराखंड रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। वह तो गनीमत रही कि बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकराकर रोक दिया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।इस तरह चालक की समझदारी से बस में सवार 15 यात्रियों की जिंदगी बच गई।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: महिला के ऊपर गिरा भारी भरकम बोल्डर मौके पर तोड़ा दम.
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की बस पुरौला से देहरादून की ओर जा रही थी जैसे ही बस मसूरी से 1 किलोमीटर नीचे पद्मीनी निवास के पास पहुंची अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। लेकिन चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे कि बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
