Connect with us
Uttarakhand news: Mussoorie Roadways Bus accident two people died in dehradun district Mussoorie Roadways Bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: मसूरी सड़क हादसे के पीछे सामने आई बेहद शर्मनाक वजह

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: मसूरी सड़क हादसे के पीछे सामने आई बेहद शर्मनाक वजह

1 min read

Mussoorie Roadways Bus accident: शराब के नशे में चूर रहा था ड्राइवर, देखते ही देखते खाई में समा गई थी बस…

बीते रोज मसूरी में हुए भयावह बस हादसे ने दो लोगों की जिंदगी को लील लिया। इस हादसे में जहां मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं क‌ई अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अब इस हादसे की एक बड़ी शर्मनाक वजह सामने आ रही है। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि चालक नशे में लग रहा था। वह अजीब अजीब तरह की हरकतें भी कर रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह पहली बार बस चला रहा हों। बस के खाई में गिरने से पहले भी उन्हें कई जगह ऐसा लगा कि वह बस से नियंत्रण खो देगा। हुआ भी ऐसे ही। 15-20 मिनट के इस सफर में क‌ई बार यात्रियों की सांसें अटकी रही। हादसे की दास्तां बयां करते हुए यात्रियों ने बताया कि चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग संभाला हुआ था और वह अपने दूसरे हाथ से मुंह में गुटखा डालने लगा। इसी बीच यह भयावह हादसा घटित हो गया और देखते ही देखते बस खाई में समा गई।
(Mussoorie Roadways Bus accident)
यह भी पढ़ें- Mussoorie bus accident: रोडवेज की बस जा समाई गहरी खाई में दो लोगों की मौत रेस्क्यू जारी

गौरतलब है कि मसूरी से देहरादून की ओर लौट रहीं रोडवेज की एक बस बीते रविवार को मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जिससे बस में सवार मां बेटी की मौत हो गई थी जबकि क‌ई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार हेतु देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में घायल यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बस चालक काफी नशे में लग रहा था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। मसूरी में जैसे ही उसने बस स्टार्ट की तो उसके साथ ही तेज आवाज में गाने बजाने भी शुरू कर दिए। वह इन गानों पर झूम भी रहा था, ऐसा लग रहा था कि जैसे उसे किसी की कोई परवाह ही ना हो। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि मसूरी से चलने के 15-20 मिनटों के भीतर ही बस खाई में समा गई।
(Mussoorie Roadways Bus accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शराब के नए सस्ते दाम हुए जारी ठेके पर हुजूम उमड़ रहा लोगों का देखें सूची

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top