Connect with us
Uttarakhand news: Nainital rain News school closed for Friday

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: DM वंदना चौहान‌‌‌ ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रो में एक दिवसीय अवकाश किया घोषित

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: DM वंदना चौहान‌‌‌ ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रो में एक दिवसीय अवकाश किया घोषित

1 min read

Nainital Rain News: नैनीताल में बारिश के पूर्वानुमान के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना चौहान ने एक दिवसीय अवकाश किया घोषित 

उत्तराखंड में बिगड़ते मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल जिलाअधिकारी वंदना चौहान ने 7 जुलाई को नैनीताल जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक अवकाश किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। डीएम वंदना चौहान‌‌‌ के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है साथ ही नदियों नालों के भी उफान में आने की संभावना है ।(Nainital Rain News)

यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: 9 जुलाई तक इन 4 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ भारी बारिश का ऑरेंज
जिसको देखते हुए छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 7 जुलाई शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय अर्ध शासकीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ियों को एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किए गए हैं। लेकिन सभी शिक्षकों का विद्यालय में उपस्थित होना आवश्यक होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top