Connect with us
Uttarakhand weather Alert :alert of big thunderstorm continues in Uttarakhand, be careful!!

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: 9 जुलाई तक इन 4 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: 9 जुलाई तक इन 4 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather rain today: मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार, अन्य जिलों में भी पड़ेंगी तीव्र बौछारें…

इन दिनों उत्तराखण्ड में मानसून जोरों से बरस रहा है। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने के बाद से ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है, जो अभी भी जारी है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के चार जनपदों में आगामी 9 जुलाई तक आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में आगामी 9 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
(Uttarakhand weather rain today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने अंतिम तिथि एवं आवेदन शुल्क

बताया गया है कि इस दौरान इन सभी जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर होने की संभावना है। जिसको देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। जिससे वहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।
(Uttarakhand weather rain today)

यह भी पढ़ें- Harela festival 2023 date: उत्तराखंड लोकपर्व हरेला 2023 कब मनाया जाएगा?

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top