Connect with us
Neha Joshi India NATO Public Policy Dialogue BJP Dehradun Uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया Neha Joshi BJP Dehradun

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून की नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग मे किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून की नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग मे किया प्रतिभाग

1 min read

Neha Joshi BJP Dehradun : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग मे लिया भाग…..

Neha Joshi BJP Dehradun: उत्तराखंड की नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडियन नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में प्रतिभाग किया तथा उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत और नाटो के बीच नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की नेहा जोशी ने भारतीय युवा नेतृत्व की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए संवाद में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। नेहा का इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर शामिल होना भारत के युवा नेतृत्व की बढ़ती भूमिका और वैश्विक नीति निर्माण में उनके योगदान को दर्शाता है। बताते चलें इंडिया नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग का उद्देश्य भारत और नाटो देशों के बीच सहयोग सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करना है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की रितिका बतौर वालंटियर फ्रांस में करेंगी प्रतिभाग, फ्रांस सरकार देगी वित्तीय सहायता

Neha Joshi India NATO Public Policy Dialogue बता दें बीते सोमवार 16 दिसंबर को ब्रुसेल्स में नाटो, कॉनराड एडन्यूर फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से इंडियन नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग का आयोजन किया गया था। जिसमें देहरादून की नेहा जोशी भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाली 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रही। दरअसल यह डायलॉग वैश्विक भू राजनीतिक परिप्रेक्ष्य, क्षेत्रीय सुरक्षा साइबर सुरक्षा समेत इंडो पेसिफिक क्षेत्र की बढ़ती रणनीतिक महत्व पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था जिसमें नाटो मुख्यालय यूरोपीय संसद और संसदीय सभा में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संसद सदस्यों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श हुआ ताकि भारत और नाटो देशों के बीच सुरक्षा और नीति संबंधी सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जा सके।
यह भी पढ़ें- बधाई: चमोली की अंजू सती पहुंची मिसेज इंडिया के फाइनल में रह चुकी है मिसेज उत्तराखण्ड

Neha Joshi uttarakhand BJP इस दौरान नेहा जोशी ने अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह डायलॉग भारत की वैश्विक भू राजनीतिक भूमिका को रेखांकित करता है और यह जरूरी है कि हम साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि भारत का योगदान वैश्विक सुरक्षा में अहम है और नाटो देश इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए यह भारत और नाटो तथा अन्य लोकतांत्रिक देश के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Swati Nautiyal Uttarakashi: उत्तराखंड की स्वाति नौटियाल ने धाकड़ अंदाज में संसद में दिया जोरदार भाषण

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top