Connect with us
new born baby dead body head found in chamoli dewal uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Chamoli dewal news today.)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli news: चमोली देवाल में मिला नवजात का शव, कटा हुआ सिर देखकर उड़े होश

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli news: चमोली देवाल में मिला नवजात का शव, कटा हुआ सिर देखकर उड़े होश

1 min read

Chamoli dewal news today.: देवाल मे नवजात का सिर मिलने से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस की टीम, DNA खोलेगी राज ..

new born baby dead body head found in chamoli dewal uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर नवजात का सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने सिर को कब्जे में लेकर DNA सैंपल के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह शव किस बच्चे का है और कहाँ से यहाँ पहुँचा है। बताते चलें अक्सर शांत रहने वाले पहाड़ों में भी इस तरह की घटनाएं होने लगी है, जो प्रदेश के लिए बेहद चिंता का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े :नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल विकासखंड मे बीते शनिवार को थराली देवाल वांण मोटर मार्ग के किनारे हाट कल्याणी गांव के छप्परो नाम की जगह पर एक बच्चे का शरीर से अलग कटा सिर मिलने से हड़कम्प मच गया। लेकिन धड़ का पता अभी नहीं चल पाया है। जैसे ही ग्रामीणों ने बच्चे का सिर देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने नवजात शिशु के सिर को कब्जे में लेकर डीएनए सैंपल के लिए भेजा है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में अन्य लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नवजात की उम्र लगभग 1 से 5 दिन है , सिर दो सप्ताह या उससे अधिक का बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे प्रकरण पर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top