Connect with us
Uttarakhand News: One person died after being hit by a train coming from Dehradun to Kathgodam

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: देहरादून से काठगोदाम आ रही ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: देहरादून से काठगोदाम आ रही ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

1 min read

व्यक्ति की मौत हादसा या आत्महत्या कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी पुलिस

राज्य के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जिले के रुद्रपुर (Rudrapur)से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां देहरादून से काठगोदाम आ रही ट्रेन (Train) से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बता दें कि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यक्ति की मौत हादसा थी या आत्महत्या पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। जबकि चालक का कहना है कि व्यक्ति स्वयं पटरी पर लेट गया था व्यक्ति की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र की है, जहां देहरादून से काठगोदाम की ओर आ रही ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि व्यक्ति की पहचान अर्जुन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ट्रांजिट कैंप विवेक नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया । अभी मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है क्योंकि ट्रेन चालक का कहना है कि व्यक्ति स्वयं आकर पटरी पर लेट गया, जबकि वहां मौजूद लोगो का कहना है कि जब ट्रेन वहां से गुजर रही थी तो वह व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ट्रेन के चालक और परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है और कुछ प्रतिदर्शयो से भी पूछताछ की जा रही है। जांच होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top