Connect with us
Dehradun school timing change
सांकेतिक फोटो

उत्तराखण्ड

देहरादून

देहरादून: स्कूल के खुलने और छुट्टी के समय में हुआ बदलाव, जानें किन स्कूलों का बदला समय

Dehradun school timing change: देहरादून ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रस्तावित हुआ नया प्लान, 15 मिनट पहले खुलेंगे स्कूल, छुट्टी होगी आधा घंटा पहले…..

Dehradun school timing change: गौरतलब हो कि सभी स्कूलों की छुट्टी एक समय पर होने के दौरान राजधानी देहरादून की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है जिसके चलते कई घंटों तक जाम जैसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। इससे आम जनमानस को तो परेशानियों का सामना करना पड़ता ही है लेकिन इसके साथ ही स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की जा रही थी। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रस्तावित नए प्लान के तहत राजधानी देहरादून के स्कूल 15 मिनट पहले खोले जाएंगे जबकि छुट्टी का समय 30 मिनट पहले निर्धारित हुआ है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में इन स्कूलों की छुट्टी का समय बदलेगा देख लीजिए सूची नहीं तो हो सकती है फजीहत

dehradun school news today बता दें देहरादून ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए 21 बड़े स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है इसके लिए 5 जोन बनाए गए हैं। जिनमे कर्जन रोड, ईसी रोड , सुभाष रोड, राजपुर रोड और नेहरू कॉलोनी रोड शामिल है। इन सभी जोनों मे स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव किया गया है। दरअसल यदि एक जोन में कोई स्कूल 7:15 खुलता है तो उसके आसपास के स्कूल 15 से 20 मिनट देरी से खुलेंगे और छुट्टी के समय में भी यही अंतर रखा गया है। पहले ज्यादातर स्कूल सुबह 7:15 पर खोले जाते थे लेकिन अब 15 मिनट पहले 7:00 बजे से खुलने शुरू होंगे। सुबह 7:00 बड़ी कक्षा के छात्र-छात्राएं आएंगे जबकि छोटे बच्चों के लिए स्कूल 7:15 बजे से ही खुलने शुरू होंगे। ठीक इसी प्रकार से छुट्टी के समय में भी बदलाव किया गया है पहले कुछ स्कूल 2:15 बजे तक बंद होते थे लेकिन अब 1:45 तक सभी स्कूल बंद हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: श्रीनगर गढ़वाल के लोगों को मिली ई बस सेवा की बड़ी सौगात

स्कूलों का खुलने और बंद होने का समय:-

० दून इंटरनेशनल स्कूल 7: 30 से 7: 50 बजे तक खोल दिया जाएगा जबकि छुट्टी 1: 00 से 1: 40 बजे होगी ।
० ब्राइटलैंड स्कूल 8: 00 बजे खुलेगा 1: 10 से 1: 30 बजे छुट्टी का समय।
० सीजेएम स्कूल 7: 00 से 7: 50 बजे 1: 10 से 1: 30 बजे।
० ग्रेस एकेडमी राजपुर रोड 7: 05 से 8: 00 बजे 11: 30 से 1: 30 बजे।
० समरवैली स्कूल 7: 00 से 7: 30 बजे 12: 30 से 1: 20 बजे।
० सेंट जोसफ स्कूल राजपुर रोड 7: 00 से 8: 00 बजे 12: 10 से 1: 20 बजे।
० सेंट थॉमस स्कूल बुद्धा चौक 7: 00 से 7: 40 बजे 12: 55 से 1: 30 बजे।
० एसजीआरआर ईसी रोड 7:00 बजे 11: 40 से 1: 45 बजे।
० दून ब्लॉसम स्कूल 7: 20 बजे 1:00 से 1: 20 बजे।
० ब्रुकलीन स्कूल 7: 40 बजे 12: 30 से 1: 45 बजे

यह भी पढ़ें- डॉक्टर नवीन भट्ट संभालेंगे चम्पावत महाविद्यालय के प्रथम प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Sunil

सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top