Connect with us
Pauri Cloud Burst Today pabo block buranshi village
Image : social media ( Pauri Cloud Burst Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri Cloud Burst: पौड़ी गढ़वाल पाबो ब्लॉक के बुरांसी में बादल फटने से दो महिलाओं की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri Cloud Burst: पौड़ी गढ़वाल पाबो ब्लॉक के बुरांसी में बादल फटने से दो महिलाओं की गई जिंदगी

1 min read

Pauri Cloud Burst Today: बुरांसी गांव में भूस्खलन के चलते मलबे में दबने से दो महिलाओं की गई जिंदगी, परिजनो मे मचा कोहराम

Pauri Cloud Burst Today pabo block buranshi village: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली गांव के बाद अब भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप पौड़ी जिले में दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते पाबौ ब्लॉक के बुरांसी गांव में बादल फटने से भारी भूस्खलन हुआ है जिसके कारण  दो महिलाओं की मलबे मे दबने से जिंदगी चली गई। इसके साथ ही कई मवेशियों की मौत की सूचना प्राप्त हो रही है। महिलाओं की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है वही मृतकाओ के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :यमुनोत्री धाम में बादल फटा यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाला पुल बहा और चारधाम यात्रा हुई कई स्थानों पर बंद

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के पाबौ के बुरांसी गांव की निवासी विमला देवी पत्नी स्व बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी के घर के ऊपर बादल फटने से आज बुधवार की सुबह उनके घर के ऊपर भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण दोनो महिलाएं भूस्खलन के मलबे में दब गई जिसके चलते उनकी जिंदगी चली गई वहीं कई मवेशी भी भूस्खलन की जद में आए हैं जिन्हें भारी नुकसान हुआ है। बताते चले अमर सिंह के आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे से पट गए है इस हादसे मे कई मवेशी मर गए जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने घटना की दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी महिला की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही थलीसैंण तहसील के बाँकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है जिनकी तलाश जारी है।पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मुताबिक पाबौ इलाके में कलगाड़ी के पास नेशनल हाईवे पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top