Connect with us
CO Tilak Ram Verma Ranikhet

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखंड: सीओ रानीखेत का आकस्मिक निधन पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर…

Uttarakhand Police रानीखेत

उत्तराखंड: सीओ रानीखेत का आकस्मिक निधन पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर…

1 min read

CO Tilak Ram Verma: दिल का दौरा पड़ने से हुआ आकस्मिक निधन, अगस्त 2022 से संभाल रहे थे रानीखेत के सीओ की जिम्मेदारी….

CO Tilak Ram Verma
समूचे उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा का असामयिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। उनके आकस्मिक निधन की दुखद खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया वहीं समूचे उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: वन विभाग के रेंजर हरीश चंद्र पांडे हुए लापता, शेयर करें दिखे तो जरूर संपर्क करें…

Tilak Ram Verma Ranikhet
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक राम वर्मा 10.02.1998 को पुलिस विभाग में बतौर उपनिरीक्षक भर्ती हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी। वे 26.05.2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए जिसके उपरांत उन्होंने सीओ सीआईडी हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह 15.08.2022 से सीओ रानीखेत की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा पुलिस के तमाम बड़े छोटे अधिकारियों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के आला-अधिकारियों ने भी शोक जताया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में गई जिंदगी परिवार में कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top