Connect with us
Uttarakhand news: Retired bank employee Girish pathak dies in road accident at kashipur udhamsingh nagar. Uttarakhand road accident news

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: घर से टहलने निकले रिटायर बैंक कर्मचारी की वाहन की चपेट में आने से मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: घर से टहलने निकले रिटायर बैंक कर्मचारी की वाहन की चपेट में आने से मौत

1 min read

Uttarakhand road Accident News: घर वापस लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, रिटायर बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य के उधमसिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां काशीपुर में हाइड्रा की चपेट में आने से रिटायर बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के वक्त रिटायर कर्मचारी घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी हाइड्रा चालक को भी गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
(Uttarakhand road Accident News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेजी वारदात, रिटायर्ड बीएसएफ जवान की चाकू से गोदकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर नगर क्षेत्र के आरके पुरम कॉलोनी निवासी गिरीश चंद्र पाठक एक रिटायर बैंक कर्मचारी थे। बताया गया है कि वह घर से टहलने के लिए निकले थे। वापसी में जैसे ही वह मानपुर रोड पर पहुंचे थे तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइड्रा ने उन्हें भीषण टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाया वाहन, तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top