UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
नैनीताल: रामनगर में सिंचाई नहर से बरामद हुआ रिटायर्ड दरोगा शव Ramnagar news today
1 min read
Ramnagar nainital news today : सिंचाई नहर में रिटायर्ड दरोगा का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप…
Retired police SI daroga jagmohan singh rawat Pauri Garhwal died ramnagar Nainital : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर सिंचाई नहर में उत्तराखंड पुलिस के रिटायर्ड दरोगा का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । जैसे ही इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो उनमे कोहराम मच गया वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Tehri Garhwal cloud burst today: टिहरी गढ़वाल में फिर फटा बादल, पुलिया बही, दो की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौडी जिले के निवासी 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत बीते कुछ वर्षों से नैनीताल जिले के रामनगर की बिहार कॉलोनी चोरपानी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। दरअसल जगमोहन सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (दरोगा) के पद से करीब तीन साल पहले रिटायर्ड हुए थे जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर के पद पर कार्य किया था इतना ही नही बल्कि बाद मे उन्हें पदोन्नति के बाद दरोगा बनाया गया जिसके चलते उन्होंने रामनगर सीओ कार्यालय में पेशकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं थी।
रिटायर्ड अधिकारी का शव बरामद
बीते शनिवार की सुबह शहर के हाथी नगर क्षेत्र के पास स्थित सिंचाई नहर में जगमोहन का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने सिंचाई नहर में शव को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी । सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जगमोहन की मौत किस वजह से हुई है इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
