Connect with us
Good News: ऋषिकेश से दिल्ली मेरठ के लिए दोबारा शुरू हुई वाल्वो बसें

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / Good News: ऋषिकेश से दिल्ली मेरठ के लिए दोबारा शुरू हुई वाल्वो बसें

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

Good News: ऋषिकेश से दिल्ली मेरठ के लिए दोबारा शुरू हुई वाल्वो बसें

1 min read

Rishikesh Delhi Volvo Bus: कांवड़ मेले के चलते बंद हुई थी वोल्वो बसें ऋषिकेश से फिर से हुआ संचालन

यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद अब मेरठ दिल्ली के लिए वाल्वो बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही रोडवेज की सामान्य बसें भी पूर्व निर्धारित रूट पर चलने लगी है, जिससे किराए में भी कटौती हुई है। आपको बता दें कांवड़ यात्रा के चलते जहां उत्तराखण्ड रोडवेज ने दिल्ली मेरठ के लिए वाल्वो बसों का संचालन बंद किया था वहीं रोडवेज की सामान्य बसें भी देहरादून रूट से संचालित हो रही थी, जिससे किराए में बढ़ोतरी भी हुई थी।(Rishikesh Delhi Volvo Bus)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अल्मोड़ा से देहरादून जाने वाली यात्रियों को उतार दिया हरिद्वार में खूब हुआ हंगामा

बीते रविवार से दिल्ली मेरठ के लिए वाल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि उत्तराखंड रोडवेज के ऋषिकेश डिपो से दिल्ली मेरठ के लिए 35 बसों का संचालन किया जाता है, जिनमें 5 वाल्वो बसें भी शामिल हैं लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली मेरठ के लिए महज 5 सामान्य बसों का ही संचालन किया जा रहा था। बताया गया है कि एक ओर जहां किराए में बढ़ोतरी के कारण यात्रियों उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे वहीं लंबे रूट से बसों का संचालन होने से भी लोग बसों में यात्रा करने से परहेज़ कर रहे थे। जिस कारण रोडवेज ने भी बड़ी संख्या में बसों का संचालन बंद कर दिया था। इस संबंध में रोडवेज के एजीएम पीके भारती ने बताया कि दिल्ली रुट पर यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद अब रोडवेज की सभी बसों का संचालन पूर्व की भांति शुरू कर दिया गया है। अब सवारियां भी मिलने लगी है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: चलती रोडवेज बस के स्टेयरिंग हुए फेल चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top