Connect with us
Riya Nagarkoti Haldwani essay competitions UOU
Image: Riya Nagarkoti Haldwani( देवभूमि दर्शन)

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निबंध प्रतियोगिता में रिया नगरकोटी का रहा प्रथम स्थान

उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड बुलेटिन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निबंध प्रतियोगिता में रिया नगरकोटी का रहा प्रथम स्थान

1 min read

Riya Nagarkoti Haldwani essay competitions: हल्द्वानी की रिया नगरकोटी ने बढ़ाया परिजनों का मान कुमाऊंनी निबंध प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान 

Riya Nagarkoti Uttarakhand open University: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बीते 11 दिसंबर को भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें अनेक कार्यक्रम आयोजित हुऐ थे‌। जैसे काव्य पाठ , कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और निबंध प्रतियोगिता। आपको बता दें की निबंध प्रतियोगिता में रिया नगरकोटी का प्रथम स्थान रहा और दूसरे स्थान पर रजनी जोशी और तृतीय स्थान पर मोहित रौतेला रहे। रिया अभी तक कुमाऊंनी लेखन में कई बार सम्मान हासिल कर चुकी हैं।
यह भी पढ़िए: राज्य स्तरीय कला उत्सव नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर की रिया नगरकोटी का प्रथम स्थान

बताते चलें कि कार्यक्रम की शुरुआत 11:00 बजे से हुई कुलपति जी ने कार्यक्रम शुभारंभ किया रिया नगर कोटी को कुमाऊंनी निबंध में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और सम्मानित किया गया। रिया मूल रूप से बागेश्वर जिले की निवासी है और वर्तमान में हल्द्वानी में रहती हैं। रिया की माता बीना नगरकोटी जहां एक कुशल गृहिणी हैं वहीं उनके पिता विक्रम सिंह कंपनी में कार्यरत हैं। रिया ने दसवीं तक की शिक्षा बागेश्वर से जबकि इंटर हल्द्वानी से उत्तीर्ण किया। वहीं उच्च शिक्षा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से चल रहा है।
यह भी पढ़िए: हल्द्वानी: कुमाऊंनी संस्कृति को अपनी कला और हुनर से आगे बढ़ाने वाले किए गए सम्मानित

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top