Connect with us
Ujjaw KUMaon culture award HALDWANI UTTARAKHAND

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: कुमाऊंनी संस्कृति को अपनी कला और हुनर से आगे बढ़ाने वाले किए गए सम्मानित

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: कुमाऊंनी संस्कृति को अपनी कला और हुनर से आगे बढ़ाने वाले किए गए सम्मानित

1 min read

Ujjaw KUMaon Culture Award युवा कुमाऊंनी बोली और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं अपने-अपने स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य 

Ujjaw Kumaon Culture Award: किसी भी बोली भाषा का संबंध सीधे तौर पर उसकी लोक संस्कृति से होता है अर्थात अगर आप अपनी बोली भाषा को संजोए रखने का प्रयास कर रहे हैं तो कहीं ना कहीं यह लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार का भी काम करता है। इसी प्रकार उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में उज्जाव संगठन भी कुमाऊनी बोली भाषा के संरक्षण के लिए प्रयासरत है और इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी करता है। आपको बता दें कि युवा तराण समिति की ओर से कुमाऊंनी भाषा युवा सम्मेलन व युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाऊंनी बोली संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे युवा और कुमाऊं की संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओहो रेडियो के संस्थापक आर जे काव्य और एडवोकेट ललित खाती थे।
Riya Nagarkoti haldwani award rj kavya
यह भी पढ़िए: विडियो: राज्य स्तरीय कला उत्सव नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर की रिया नगरकोटी का प्रथम स्थान

उज्याव कुमाउनी भाषा की तरफ से युवाओं में अमित भट्ट कुमाऊनी भाषा प्रचार प्रसार के लिए हर्षवर्धन जोशी कुमाऊनी लेखन , शिवांशु मेहता कुमाऊनी लोकगीत, गणेश भट्ट कुमाऊनी भाषा प्रचार प्रसार, दीपक मेहरा कुमाऊनी भाषा व संस्कृत प्रचार, मीनाक्षी खाती ऐपण गर्ल कला, चेतन कांडपाल कुमाऊनी भाषा प्रचार प्रसार, मनोरमा सुयाल कुमाऊनी स्वरोजगार उत्पाद, भावना चुफाल कुमाऊनी भाषा प्रचार प्रसार, रिया नगरकोटी कुमाऊनी लेखन, संदीप बिष्ट पहाड़ी कामेडी- हास्य कला , संपादक मंडल में कुमगढ मासिक पत्रिका के दामोदर जोशी (देवांशु) पहरू पत्रिका के डॉक्टर हयात सिंह रावत, आदलि कुशलि मासिक पत्रिका की डॉक्टर सरस्वती कोहली दुद बोलि पत्रिका के चारु तिवारी, कूर्वांचल अखबार साप्ताहिक के चंद्र प्रकाश फुलोरिया ,बाल प्रहरी के उदय किरोला जी को भी सम्मानित प्रतीक चिन्ह दिया गया।
Ujjaw KUMaon culture award HALDWANI
यह भी पढ़िए: अदाकारा भावना चुफाल पर निकला बेहद खूबसूरत गीत देखिए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top