Connect with us
Uttarakhand news: road accident in Champawat, bus of ITBP jawans fell into deep gorge.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, ITBP जवानों की बस गिरी गहरी खाई में, देखें VIDEO

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, ITBP जवानों की बस गिरी गहरी खाई में, देखें VIDEO

1 min read

Champawat BUS ACCIDENT NEWS: चंपावत जिले के टनकपुर -पिथौरागढ़ हाईवे पर आइटीबीपी का बस हुई हादसे का शिकार

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है । जहां टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि हादसे के वक्त बस में आईटीबीपी के 12 जवान सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू आपरेशन चलाकर खाई से बाहर निकालने के पश्चात नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।(Champawat BUS ACCIDENT NEWS)

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर टनकपुर से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही बस टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे पर सिन्याड़ी के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा ग‌ई। वो तो गनीमत रही कि बस खाई में लुढ़कने के पश्चात एक पेड़ के सहारे अटक गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा हादसे के और अधिक भयावह होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता था।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top