UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड
दिल्ली के लिए चलती रहेगी उत्तराखण्ड रोडवेज, जल्द शुरू होगा 70 CNG बसों का संचालन
1 min read
Uttarakhand roadways CNG bus: उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए चलेंगी 70 सीएनजी बसे, टेंडर हुआ जारी….
Uttarakhand roadways CNG bus : उत्तराखंड परिवहन निगम राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें चलाने की योजना बना रहा है जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली में बीएस 4 वाहनों का प्रवेश अगले महीने से बंद होने जा रहा है जिसके लिए उपाय के तौर पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इन बसों को उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से दिल्ली के लिए संचालित किया जाएगा जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सकेगी साथ ही यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा बने नगर निगम नए वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी
uttarakhand delhi CNG bus बता दें उत्तराखंड परिवहन निगम राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें संचालित करने वाला है जिसके लिए निगम ने निविदा जारी कर दी है। दरअसल दिल्ली में बीएस – 4 वाहनों का प्रवेश अक्टूबर से बन्द होने जा रहा है जिसके चलते यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बताते चलें परिवहन निगम के पास बड़ी संख्या में बीएस 4 बसे हैं जिनका प्रवेश दिल्ली में बंद होने जा रहा है इसके लिए निगम ने 150 बसें खरीदी है जो अगले महीने से मिलनी शुरू हो जायेंगी। इसलिए 70 CNG बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है जिसका टेंडर 18 सितंबर तक डाला जा सकता है। दरअसल अनुबंध की अवधि 6 वर्ष होगी इसके बाद इसे एक वर्ष और बढ़ाया जा सकेगा। निगम 5.20 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी उपलब्ध कराएगा तथा निगम के सभी खर्च निकालने के बाद बस संचालन से हुए लाभ में से मालिक को 25% प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- चम्पावत से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा देखें टाइम टेबल
किस मार्ग पर कितनी सीएनजी बसें:-
मार्ग बसों की संख्या
देहरादून-दिल्ली 13
हरिद्वार-दिल्ली 07
ऋषिकेश-दिल्ली 06
कोटद्वार-दिल्ली 01
रुड़की-दिल्ली 10
हल्द्वानी-दिल्ली 12
रामनगर-दिल्ली 05
रुद्रपुर-दिल्ली 07
काशीपुर-दिल्ली 05
टनकपुर-दिल्ली 04
यह भी पढ़ें- Good news: लालकुआं से वाराणसी को 9 सितंबर से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट टाइम टेबल
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
