Connect with us
Roorkee haridwar to Khatu Shyam bus
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / खुशखबरी: उत्तराखंड से खाटू श्याम के लिए होगी सीधी बस सेवा शुरू

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

खुशखबरी: उत्तराखंड से खाटू श्याम के लिए होगी सीधी बस सेवा शुरू

1 min read

Roorkee to Khatu Shyam bus: उत्तराखंड से राजस्थान के खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए अब रुड़की डिपो से बसों का होगा संचालन……….

Roorkee to Khatu Shyam bus: गौरतलब हो कि पिछले कुछ वर्षों से खाटू श्याम में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जहां पर उत्तराखंड के हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु बस बुक करके राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर जाते हैं लेकिन वहां जाने के लिए रोडवेज बसों का संचालन न होने के चलते क्षेत्र के श्रद्धालुओं को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसको ध्यान में रखते हुए अब परिवहन निगम ने रुड़की डिपो बस सेवा का संचालन करने का निर्णय लेते हुए तैयारी शुरू कर दी है। जिससे सभी यात्रियों की यात्रा को सरल व सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़िए:Haldwani traffic plan today: वीकेंड रूट प्लान जारी, 2 दिन इसी रूट से गुजरेंगे वाहन कैंची धाम के लिए चलेगी शटल सेवा 

Haridwar to Khatu Shyam bus
बता दें उत्तराखंड के रुड़की और हरिद्वार से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने के लिए अपने निजी वाहनों के अलावा टूर ट्रैवल्स की बसों से यात्रा करते हैं जिसमें उन्हें अधिक किराया तक भुगतान करना पड़ जाता है लेकिन इसी बीच अब खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड के रुड़की डिपो की ओर से बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने समय सारणी तैयार करने के निर्देश दिए हैं ऐसा कहा जा रहा है कि एक बस यात्रियों को लेकर राजस्थान के खाटू श्याम जाएगी जबकि दूसरी बस यात्रियों को राजस्थान के खाटू श्याम से वापस लेकर उत्तराखंड आएगी।

यह भी पढ़िए:पिथौरागढ़ दिल्ली विमान नहीं भर पा रही उड़ान यात्रियों ने जताई नाराजगी

रुड़की डिपो की ओर से होगा बसो का संचालन
परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक बस संचालन रुड़की से शुरू होगा या फिर हरिद्वार से इसको लेकर अभी तक संशय बना हुआ है हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इन बसों का संचालन रुड़की डिपो से किया जाएगा। इतना ही नही अभी राजधानी देहरादून के सेलाकुई से राजस्थान के खाटू श्याम के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। जिससे श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने हरिद्वार जिले से भी खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी है इसके लिए रुड़की डिपो की ओर से दो बसों का संचालन खाटू श्याम के लिए किया जाएगा।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top