Connect with us
Uttarakhand news: Roorkee case Hospital Ruckus After Love Jihad Allegation, Hindu Groups Protest
Image : social media ( Uttarakhand Love jihad case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news : रुड़की में लव जिहाद के आरोप पर बवाल, अस्पताल के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news : रुड़की में लव जिहाद के आरोप पर बवाल, अस्पताल के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

1 min read

Uttarakhand Love jihad case: रुड़की में लव जिहाद का आरोप, अस्पताल में भारी बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Uttarakhand news: Roorkee case Hospital Ruckus After Love Jihad Allegation, Hindu Groups Protest: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में आधी रात को उस समय भारी बवाल देखने को मिला जब हिंदू संगठनों ने एक अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि लव जिहाद के तहत एक मुस्लिम युवक ने सिडकुल क्षेत्र से एक हिंदू किशोरी का अपहरण किया और उसका गर्भपात कराने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: बागेश्वर जिले में 1 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित School Holiday

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रूड़की में आधी रात को रामपुर चुंगी में हिंदू संगठनों ने एक अस्पताल के बाहर जमकर बवाल किया। दरअसल हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लव जिहाद के तहत एक मुस्लिम युवक सिडकुल क्षेत्र से एक हिंदू किशोरी का अपहरण कर उसे यहां लाया। इतना ही नहीं बल्कि उसने किशोरी का गर्भपात कराने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया जहां भारी हंगामा देखने को मिला।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: रुद्रपुर में चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप….

मामले की जाँच पड़ताल जारी (haridwar news today)

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो वो तुरंत मौके पर घटनास्थल पहुंचे ,जिन्होंने मामले को शांत कराकर cctv की डीबीआर आदि को कब्जे में ले लिया। उसके बाद किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रशासन आरोपी को अपने साथ ले गई।

आरोपित पेशे से ईंट-बजरी का सप्लायर

बताया जा रहा है आरोपी युवक पेशे से ईंट-बजरी का सप्लायर है जिसके यहाँ पीड़िता के पिता काम करते हैं। इसी का फायदा उठाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तारी किया गया है जिसके बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top