Connect with us
Tehri Garhwal scooty accident sanjay singh died in scooty fell into ditch at lambgaon pratapnagar road tehri garhwal uttarakhand latest news today
Image : social media ( Tehri Garhwal scooty accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Tehri Garhwal scooty accident: प्रतापनगर टिहरी स्कूटी खाई में गिरने से युवक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल

Tehri Garhwal scooty accident: प्रतापनगर टिहरी स्कूटी खाई में गिरने से युवक की गई जिंदगी

1 min read

Tehri Garhwal scooty accident: 100 मीटर गहरी खाई में समाई स्कूटी युवक की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..

Tehri Garhwal scooty accident sanjay singh died in scooty fell into ditch at lambgaon pratapnagar road tehri garhwal uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में सड़क हादसों का तांडव लगातार बरकरार है जिसके चलते प्रदेश के किसी न किसी कोने से सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर टिहरी जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें युवक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े :Goa incident uttarakhand: गोवा हादसे में उत्तराखण्ड के 5 युवकों की मौत चम्पावत के मनीष भी शामिल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के प्रतापनगर के उपली रमोली पट्टी के रैका गांव का निवासी 23 वर्षीय संजय पुत्र सोबन सिंह अपने साथी 24 वर्षीय गणेश सिंह पुत्र जयपाल के साथ लम्बगांव बाजार के लिए स्कूटी पर सवार होकर बीते गुरुवार को निकला था। तभी जैसे ही शाम के 5:00 बजे दोनो लम्बगांव से अपने घर वापिस जाने लगे तो, सेरा कंडियालगांव मे मुर्गी फार्म हाउस के पास 6:00 बजे रैका मोटर मार्ग पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई।

स्कूटी चालक घायल ( tehri garhwal scooty accident news)

सड़क हादसे में स्कूटी चला रहा युवक गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को chc चौड पहुंचाया। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थी जिसकी स्थिति गम्भीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया , वहीं मृतक युवक का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही जारी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top