उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत
गायिका ममता आर्या UFMA द्वारा मैं पहाड़न गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका की श्रेणी में नामांकित
1 min read
Mamta Arya UFMA Award: गायिका ममता आर्या नामांकित हुई को 2023 के सर्वश्रेष्ठ पहाड़ी गायिका के अवार्ड के लिए, मैं पहाड़न गीत ने मचाई थी धूम, उसी का मिला इनाम…
Mamta Arya UFMA Award
अपनी सुमधुर आवाज में कई खूबसूरत गीत देकर पहाड़ के युवाओं से लेकर बूढ़े बुजुर्गों के दिलों में राज करने वाली युवा गायिका ममता आर्या आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है । आपको बता दें कि ममता आर्या को महाकौथिग संस्था द्वारा उत्तराखण्ड फोक म्यूजिक अवार्ड (उफमा) के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका की श्रेणी में नामांकित किया गया है। संस्था की संस्थापक कल्पना चौहान, मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान एवं कार्यक्रम समन्वयक विकास शाह द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित एक पत्र में युवा गायिका ममता आर्या को इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें यह सम्मान मैं पहाड़न गीत के लिए दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Mamta Arya Kumaoni Songs: ममता आर्या का नया गीत रिलीज होते ही छा गया भावना कांडपाल का अभिनय
Mamta Arya Mai pahadan Song
महाकौथिग संस्था द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इस वर्ष पांच दिवसीय महाकौथिग मेले का आयोजन नोएडा में 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। बताया गया है कि इस वर्ष महाकौथिग मेले में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के विधिवत स्वरुप को मंच में सुशोभित किया जाएगा। इस मेले के दूसरे दिन 22 दिसंबर को उत्तराखण्ड के कलाकारों को तीसरा उत्तराखण्ड फोक म्यूजिक अवार्ड (उफमा) विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा। जिनमें सर्वश्रेष्ठ गायक, सर्वश्रेष्ठ गायिका, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ छायाकार, सर्वश्रेष्ठ गीत (रिमेक) एवं लीजेंडरी अवार्ड जैसी श्रेणियां सम्मिलित हैं। बता दें कि इस अवार्ड के लिए संस्था द्वारा युवा गायिका ममता आर्या को ‘मैं पहाड़न’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका की श्रेणी में नामांकित किया गया है। आपको बता दें गायिका ममता आर्या के इस सुपरहिट गीत ने धूम मचाई हुई है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 98 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। ममता के इस गीत के विडियो में युवा अदाकारा भावना कांडपाल ने अपने शानदार अभिनय से चार चांद लगाए हैं।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
