Connect with us
Uttarakhand news: sitarganj school bus accident udham Singh Nagar
Image : social media photo ( Sitarganj School Bus Accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand News: बच्चों से भरी स्कूल बस सितारगंज में दुर्घटनाग्रस्त, नाबालिग था चालक

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand News: बच्चों से भरी स्कूल बस सितारगंज में दुर्घटनाग्रस्त, नाबालिग था चालक

1 min read

Sitarganj School Bus Accident: नाबालिक बस चालक ने स्कूली बच्चों की जान डाली खतरे में, बस चलाते समय ईयर फोन पर सुन रहा था गाने तभी हो गया हादसा….

Sitarganj School Bus Accident:  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर एक स्कूल की बस को 17 वर्षीय नाबालिक किशोर चला रहा था। इतना ही नहीं बल्कि बस चलाते समय चालक ने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे जिस पर वह आराम से गाना सुन रहा था और फोन से गाने बदल रहा था तभी इस दौरान बस पेड़ पर टकरा गई जिसके कारण बस में सवार सभी बच्चों की चीख पुकार मच गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में बड़ा हादसा स्कूल जा रही बच्ची की गई जिंदगी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज मे बीते गुरुवार को नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की स्कूल बस करीब 35 बच्चों को लेकर विद्यालय से आ रही थी। दरअसल इस बस को 17 वर्षीय नाबालिक चला रहा था जिसने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे और गाना बदल रहा था। तभी इस दौरान फोन पर गाना बदलते समय नाबालिक का ध्यान भटक गया जिससे बस नाबालिक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सीधा पेड़ पर टकरा गई वो तो गनीमत रही बस की रफ्तार अधिक नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। जानकारी के मुताबिक यह घटना सरकारी स्कूल के पास की बताई जा रही है जहाँ पर हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक शिक्षिका समेत 12 बच्चे घायल हुए है जिनका उपचार उप जिला चिकित्सालय में करवाया गया। वहीं अभिभावकों का कहना है कि बस को नाबालिक चला रहा था जिसका ध्यान बस चलाने से ज्यादा फोन पर गाने बदलने पर था जिससे गुस्साए लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा करते हुए प्रबंधन को घटना का जिम्मेदार बताते हुए खूब फटकार लगाई । अभिभावकों ने चालक, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के विरुद्ध इस लापरवाही के चलते केस दर्ज करने की मांग की है हालांकि अभिभावकों की ओर से अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है लेकिन बस को कब्जे में ले लिया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top