Connect with us
alt="ssb solider suicide"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड : एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

alt="ssb solider suicide"

राज्य के चम्पावत जिले से एक दुखद खबर आ रही है जहां एस‌एसबी में तैनात एक जवान ने रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि जवान ने रात्रि गश्त से बीओपी में लौटने के लगभग दो घंटे बाद अपनी ही सर्विस इंसास राइफल से घटना को अंजाम दिया है। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव एसएसबी के सुपुर्द कर दिया है। जिसके बाद एसएसबी की टीम शव लेकर जवान के घर के लिए रवाना हो गई। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक जवान तेरह दिन पहले ही छुट्टी बिताकर घर से वापस ड्यूटी पर लौटा था।




प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा में स्थित कलढुंगा के पास चामीगाड़ में एसएसबी (सीमा सशस्त्र बल) पंचम बटालियन की बीओपी में तैनात बिहार निवासी जवान अक्षौवर सिंह ने रविवार सुबह सात बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही बीओपी में मौजूद जवान घटना स्थल की ओर दौड़े तो वहां जवान लहूलुहान हाल में मृत पड़ा था। इस घटना से पूरी बीओपी में हड़कंप मच गया। मृतक जवान के साथी जवानों ने उच्च अधिकारियों के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया गया है कि जवान अक्षौवर सिंह पुत्र देवव्रत सिंह बिहार के कैमूर जिले के ग्राम रमावतपुर जमपुरकाला का रहने वाला था। जवान ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि मृतक जवान अक्षौवर सिंह 2014 में एसएसबी में भर्ती हुआ था। साथी जवानों ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह बीते 16 दिसंबर को ही छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटा था।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top