Connect with us
Tanakpur Dehradun Train

Home / उत्तराखण्ड / खुशखबरी: टनकपुर – देहरादून सीधी रेल सेवा को रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी….

उत्तराखण्ड चम्पावत

खुशखबरी: टनकपुर – देहरादून सीधी रेल सेवा को रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी….

1 min read

Tanakpur Dehradun train: रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, मुख्यमंत्री धामी ने किया था टनकपुर से देहरादून के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाने का अनुरोध….

Tanakpur Dehradun train
भारतीय रेल मंत्रालय ने उत्तराखण्ड राज्य के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। जी हां.. रेल मंत्रालय की ओर कुमाऊं मंडल को गढ़वाल मंडल से जोड़ने वाली एक और नई ट्रेन सेवा को अपनी मंजूरी दे दी गई है। बताया गया है कि यह सौगात टनकपुर देहरादून के बीच संचालित होने वाली सीधी ट्रेन सेवा की है। विदित हो कि इसके लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव से अनुरोध किया था। जिसके क्रम में अब रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर देहरादून सीधी ट्रेन सेवा को अपनी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें- Good News: टनकपुर देहरादून के बीच जल्द चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस, केंद्र से मिली मंजूरी

बता दें कि बीते दिनों टनकपुर से देहरादून के लिए वाल्वो बस सेवा शुरू करने के दौरान टनकपुर से देहरादून तक ट्रेन संचालित करने के लिए रेल मंत्रालय से अनुरोध करने की बात कही थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन के लिए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। अब रेलवे द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: टनकपुर से देहरादून के बीच शुरू हुई रोडवेज वोल्वो बस सेवा…..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top