UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
चम्पावत: 21 वर्षीय तनुजा बिष्ट बनी शक्तिपुरबुंगा की ग्राम प्रधान BSC के बाद उतरी राजनीति में
1 min read
Tanuja Bisht Pradhan Champawat : 21 वर्षीय तनुजा बिष्ट बनी ग्राम प्रधान, बीएससी की पढ़ाई की है पूरी...
Tanuja Bisht Gram Pradhan Saktipurbunga village Champawat panchayat election result: उत्तराखंड में बीते गुरुवार को पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आए जिसमें कई सारे युवाओं ने प्रधान ,क्षेत्र पंचायत समेत जिला पंचायत के महत्वपूर्ण पदों पर दावेदारी पेश करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की है जिससे यह तो साबित हो गया है कि जनता भी अब अपने गांव व क्षेत्र में कुछ बदलाव देखना चाहती है जिसके चलते उन्होंने युवाओं पर अपना भरोसा जताया है जो बदलाव की नई शुरुआत हो सकती है। इसी क्रम मे चंपावत जिले की 21 वर्षीय तनुजा बिष्ट ग्राम प्रधान बनी है।
यह भी पढ़े :Dehradun panchayat election: देहरादून देवरानी जेठानी का कमाल बनी प्रधान BDC
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के ग्राम पंचायत शक्ति बुंगा की 21 वर्षीय तनुजा बिष्ट ग्राम प्रधान बनी है जिन्होंने हाल ही में बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। तनुजा का कहना है कि वह गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे इतना ही नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए वह चुनावी मैदान मे उतरी थी और अब उनका एक ही लक्ष्य होगा क्षेत्र का विकास करना। तनुजा की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
