Connect with us
Uttarakhand news: Teenager child Mukul patni missing who went to play football in lohaghat Champawat, Champawat missing child

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में फुटबॉल खेलने गया किशोर लापता, पोस्ट को शेयर कर परिजनों की मदद करें

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: पहाड़ में फुटबॉल खेलने गया किशोर लापता, पोस्ट को शेयर कर परिजनों की मदद करें

1 min read

Champawat missing child: बीती सुबह फुटबॉल खेलने गया था किशोर, तब से नहीं है कोई खबर, परेशान परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार…

राज्य के चम्पावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां फुटबॉल खेलने स्टेडियम गया 16 वर्षीय एक किशोर एकाएक लापता हो गया है। लापता किशोर का मुकुल पाटनी पुत्र संजय पाटनी बताया जा रहा है। बताया गया है कि वह मूल रूप से लोहाघाट क्षेत्र के चांदमारी का रहने वाला था और बीते बुधवार को सुबह रोज़ की तरह फुटबाल खेलने सुई लोहाघाट स्टेडियम गया था, परंतु काफी देर बाद भी जब मुकुल वापस घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अपने सभी रिश्तेदारों एवं मुकुल के दोस्तों से पूछताछ करने पर भी जब मुकुल का कुछ पता नहीं चला तो चिंतित परिजनों ने लोहाघाट थाने में लापता किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
(Champawat missing child)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में स्कूल जा रही छात्रा हुई लापता शेयर करें बेटी को ढूंढने में मदद करें

चम्पावत पुलिस के सोशल मीडिया पेज से मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट क्षेत्र के चांदमारी निवासी संजय पाटनी का 16 वर्षीय पुत्र बीते रोज एकाएक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया गया है कि मुकुल बीते बुधवार 28 दिसंबर को रोज की तरह फुटबॉल खेलने सुई लोहाघाट स्टेडियम गया था, तभी से उसका कोई पता नहीं है। बताया गया है कि गुमशुदा मुकुल नीले रंग का लोअर, व कालें रगं का हुड तथा पैरों में स्पोर्टस सूज पहने है। चंपावत पुलिस और लापता किशोर के परिजनों के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि जिस किसी को भी मुकुल के बारे में कुछ भी पता चले या वह कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
(Champawat missing child)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में घर से स्कूल को निकला छात्र ऋतिक हुआ लापता, शेयर कर ढूंढने में मदद करें

पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा किशोर का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
जनपद चम्पावत पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 05965230607, 9411112915
शेयर करें⇓

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top