UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Delhi fire accident: मालवीय नगर अग्निकांड गिरफ्तार कुक केशव नेगी की जमानत याचिका खारिज
1 min read
Delhi fire accident uttarakhand breaking news today uttarakhand cook keshav negi chef keshav negi case update दिल्ली होटल अग्निकांड: मालिक की पुलिस रिमांड बढ़ी, कुक केशव नेगी की जमानत याचिका भी खारिज, मैनेजर ने कोर्ट में किया सरेंडर
Uttarakhand news today Delhi fire accident: Bail plea of cook Keshav Negi Malviya Nagar fire case, rejected: उत्तराखण्ड के लिहाज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड में गिरफ्तार, मूल रूप से उत्तराखण्ड निवासी कुक केशव नेगी के संबंध में सामने आ रही है। साकेत कोर्ट ने कुक केशव नेगी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बताया गया है कि कोर्ट होटल मालिक की पुलिस हिरासत बढ़ाने के साथ ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी महत्वपूर्ण आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि ये हाल तब है जब उत्तराखण्ड के सियासतदां इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं। सांसद अनिल बलूनी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत सहित भाजपा के कई कद्दावर नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत कर निर्दोष के साथ अन्याय ना होने का आश्वासन आम जनमानस के साथ ही केशव के परिजनों को दे चुके हैं तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अन्य नेता भी इस मुद्दे पर बयानबाजी में पीछे नहीं है।
कोर्ट ने बढ़ाई होटल मालिक की पुलिस हिरासत (delhi hotel Fire Investigation)
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में साकेत कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां होटल संचालन, सुरक्षा व्यवस्थाओं और घटना के समय की परिस्थितियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। वहीं मामले में गिरफ्तार कुक केशव नेगी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। दूसरी ओर होटल के मैनेजर जय मिश्रा ने भी अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।
जमानत याचिका खारिज, जेल भेजा गया कुक (keshav negi case update Court Proceedings)
मामले में गिरफ्तार केशव नेगी ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले पुलिस ने 6 जून को उसे गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पुलिस का कहना है कि घटना के समय होटल के भीतर क्या परिस्थितियां थीं और आग किस तरह फैली, इसकी जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ की गई थी। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जांच में लापरवाही के आरोपों की पड़ताल (keshav negi news today Negligence Allegation)
पुलिस जांच के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर आग लगने के पीछे कथित लापरवाही की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों का दावा है कि घटना के समय रसोई क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्टोव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान कथित रूप से विस्फोट जैसी स्थिति बनी और आग तेजी से फैल गई। पुलिस के अनुसार आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे होटल के इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए। बताया जा रहा है कि होटल के कई हिस्सों में वैकल्पिक निकासी मार्ग उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।
होटल की संरचना भी जांच के दायरे में (chef keshav negi news Safety Standards)
जांच एजेंसियां होटल की सुरक्षा व्यवस्था और भवन संरचना की भी समीक्षा कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि भवन में सीमित निकासी मार्ग था और कई खिड़कियां स्थायी रूप से बंद थीं। अधिकारियों का मानना है कि यदि अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन नहीं किया गया होगा तो हादसे की गंभीरता बढ़ने के कारणों में इसे भी शामिल किया जा सकता है। इस संबंध में तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
22 लोगों की गई जान, कई घायल (delhi Hotel Fire Tragedy)
गौरतलब है कि 3 जून की सुबह मालवीय नगर स्थित होटल में भीषण आग लग गई थी। आग और धुएं के कारण बेसमेंट सहित कई हिस्सों में लोग फंस गए थे। इस दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य लोग घायल हुए। मृतकों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की भी बताई जा रही है। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 10 पुलिसकर्मी भी धुएं और आग की चपेट में आकर घायल हुए थे।
उत्तराखंड में भी बना चर्चा का विषय (keshav negi uttarakhand Political Reactions)
मामले में उत्तराखंड के कई राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। केशव नेगी का नाम सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर जहां आम जनमानस आक्रोशित हैं वहीं सांसद अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई नेताओं ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जबकि विपक्षी दलों के नेताओं ने भी घटना को लेकर अपने-अपने स्तर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है तथा अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।
जांच पर टिकी सबकी निगाहें (delhi hotel fire news today Legal Action)
फिलहाल दिल्ली पुलिस होटल प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों, भवन संरचना और घटना के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर मामले में और खुलासे होने की संभावना है। इस बीच मृतकों के परिजन और आम लोग यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी त्रासदी के लिए जिम्मेदार कौन था और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Delhi fire accident: दिल्ली होटल अग्निकांड: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर जनता से लेकर नेता तक एकजुट…..
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
