UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
दुखद: हल्द्वानी सड़क हादसे में ननद -भाभी की गई जिंदगी परिवार में मचा कोहराम
1 min read
Haldwani Scooty Accident News: हल्द्वानी में ट्रक ने ननद -भाभी की स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर मौके पर हुई मौत
उत्तराखंड में आए दिन दर्दनाक सड़क हादसों की खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक हृदय विदारक खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में ननद भाभी की जान चली गई। दोनो की मौत की खबर के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।Haldwani Scooty Accident News
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय कविता नौलिया अपनी ननद सविता बिष्ट 30 वर्ष के साथ स्कूटी पर किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। बता दें कि स्कूटी कविता नौलिया चला रही थी।जैसे ही वो दोनों तीनपानी ओपन यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों स्कूटी से गिरकर ट्रक के टायर के नीचे आ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। बताते चलें कि परिवार मूल रूप से चंपावत के नौलिया गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़िए:Mussoorie Dehradun roadways break: उत्तराखंड: चलती रोडवेज बस के हो गए ब्रेक फेल
हादसे में जान गंवाने वाली कविता और सविता की शादी को अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ था। दोनों ननद भाभी को क्या खबर थी कि किसी की खुशियों में शामिल होने जाना उनके परिवार के लिए दुख का कारण बन जाएगा। कविता के पति पंकज नौलिया हल्द्वानी में ही व्यापार करते हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
