Connect with us
Uttarakhand news:today in uttarkashi road accident of bus and car

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: बस और कार की हुई भयानक भिड़ंत, कार जा टकराई सीधे पहाड़ से…

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: बस और कार की हुई भयानक भिड़ंत, कार जा टकराई सीधे पहाड़ से…

1 min read

Uttarkashi road accident today: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बस एवं कार की हुई जबरदस्त भिड़ंत, कार सवार हुए घायल

Uttarkashi road accident today आए दिन उत्तराखंड के किसी न किसी कोने से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती रहती है। अभी फिर एक खबर ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे से सामने आ रही है जहां एक कार और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बता दें कि इस हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया। बस में सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई चोट नहीं आई।

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत परिवार में मचा कोहराम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार UK10/9596 की हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही बस UK07PC/0490 से कंडीसौंण के पास पन्याली में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। बता दें कि टक्कर के बाद कार पहाड़ी से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताते चलें कि कार में चालक संदीप भट्ट उम्र 39 वर्ष पुत्र हर्षपति भट्ट निवासी पुलिस लाइन मार्ग ज्ञानसु, उत्तरकाशी, रश्मि भट्ट उम्र 29 वर्ष पत्नि संदीप भट्ट, रियांश भट्ट उम्र 7 वर्ष, समृद्धि 5 वर्ष पुत्र पुत्री संदीप भट्ट, माहेश्वरी भट्ट उम्र 60 वर्ष पत्नि हर्षपति भट्ट व संदीप भट्ट के ससुर राजाराम नौटियाल उम्र 56 वर्ष निवासी गोरसारी, पट्टी गाजणा उत्तरकाशी सवार थे। जिन्हें सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top