UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand News Today live: सितारगंज सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की गई जिंदगी…
1 min read
Uttarakhand news Today live: शादी वाले घर में पसरा मातम, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत…
Uttarakhand news Today live Sitarganj road accident: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मृतक के बड़े भाई की शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही छोटा भाई हादसे का शिकार हो गया।
यह भी पढ़े :Mandi Himachal accident today: शिवरात्रि मंडी में गहरी खाई में गिरी जीप, 3 दोस्तों की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत मैदना न्यूरिया निवासी 23 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामचंद्र चचेरे भाई 14 वर्षीय गौतम के साथ बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी स्थित मंडी गया था। वही बीते बुधवार को हल्द्वानी से लौटते समय उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज सिसौना कल्याणपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।
अमर सिंह की गई जिंदगी ( udham singh nagar news today)
हादसे में अमर और गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने अमर सिंह की गंभीर स्थिति के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जबकि चचेरे भाई गौतम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
23 फरवरी को होनी है बड़े भाई की शादी छोटे भाई की गई जिंदगी ( udham singh nagar accident news)
बताया जा रहा है कि मृतक अमर सिंह का विवाह नहीं हुआ था जो सिडकुल रुद्रपुर स्थित कंपनी में कार्यरत था। आगामी 23 फरवरी को अमर के बड़े भाई राहुल की शादी होनी है, जिसको लेकर घर में शादी की तैयारी चल रही थी। विवाह की तैयारी को लेकर अमर हल्द्वानी आया था लेकिन वापिस लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया। अमर की मौत के बाद से शादी की तमाम खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है वही डंपर चालक फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
