Connect with us
Almora accident news
Image: almora accident news (सांकेतिक फोटो)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora news: दिवाली मनाने नोएडा से पहाड़ आ रहे युवक की सड़क हादसे में ग‌ई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora news: दिवाली मनाने नोएडा से पहाड़ आ रहे युवक की सड़क हादसे में ग‌ई जिंदगी

1 min read

Almora accident news : दिवाली मनाने के लिए नोएडा से अल्मोड़ा की ओर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…

Almora accident news: उत्तराखंड समेत देशभर मे दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके चलते लोग अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए अलग अलग जगहों से घर की तरफ लौट रहे है। लेकिन इसी के साथ कई सारे लोग त्योहारों के मौके पर दर्दनाक हादसों का शिकार भी अधिक हो रहे है। ऐसी ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पर नोएडा से घर लौट रहे युवक की बाइक छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकरा गई जिसके चलते युवक की जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं दिवाली की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।
यह भी पढ़ें- Haldwani news today: दिवाली के दिन दर्दनाक हादसे में चली गई माँ बेटे की जिंदगी….

Pushkar Singh Bisht almora अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के जाख गांव के निवासी 28 वर्षीय पुष्कर सिंह बिष्ट नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत थे जो दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए अपने घर अल्मोड़ा के लिए बीते बुधवार को बाइक पर सवार होकर निकले थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थाना क्षेत्र की सीमा में जोया टोल प्लाजा के पास पहुंची तो छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते पुष्कर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े। तभी घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल पुष्कर सिंह बिष्ट को जोया सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर गुरुवार की दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक पुष्कर सिंह बिष्ट के परिवार में उनकी पत्नी गीता देवी के अलावा दो बेटे हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के इंजीनियर नीरज पंत की दीवाली पर हत्या शव सड़क किनारे से हुआ बरामद…

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top