Connect with us
Roorkee Haridwar bike accident today
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा मामा भांजे की गई जिंदगी…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा मामा भांजे की गई जिंदगी…

1 min read

Haridwar bike accident today: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे मे मामा भांजे की गई जिंदगी…

Haridwar bike accident today: उत्तराखंड में अधिकतम हादसे स्वयं लोगों की गलती द्वारा होते हैं। यहाँ पर लोग बिना अपनी जान की परवाह किए वाहनों को तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ाते ही नही है बल्कि रॉन्ग साइड से आकर हादसों को न्योता भी देते हैं। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले के रुड़की से सामने आ रही है जहां पर रॉन्ग साइड से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: एक दिन के बच्चे ने तोड़ दिया दम काल बनकर आया भूस्खलन….

Roorkee road accident today बता दें बीते शनिवार को हरिद्वार जिले के रुड़की शहर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के थापुल गांव निवासी राव अल्ताफ और उनका भांजा राव एजाज निवासी राजपुताना बढ़ेढ़ी से बिहारीगढ़ थापुल एजाज अपने मामा अल्ताफ को छोड़ने अपने पुश्तैनी गांव जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था लेकिन जैसे ही उनकी बाइक बुग्गावाला क्षेत्र के गांव बुधवाशहीद पहुंची तो तभी रॉन्ग साइड से हरिद्वार की ओर आ रही हरियाणा नंबर की कार ने उनकी बाइक को तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दोनों मामा भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम बचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, खाई की ओर लटकी दंपति की कार पति लापता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top