Connect with us
Khatima accident news today
फोटो सोशल मीडिया Khatima accident news today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Khatima news today: खटीमा में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Khatima news today: खटीमा में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की चली गई जिंदगी

1 min read

Khatima accident news today: खटीमा टनकपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर व बाइक की जोरदार भिड़ंत में चली गई दो युवकों की जिंदगी, कैंटर चालक मौके पर फरार….

Khatima accident news today : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का तांडव लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की जिंदगी मौत के घाट उतर रही है जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि इन दर्दनाक हादसों के चलते प्रदेश में लगातार मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं जो वाकई मे भयावह साबित हो रहे है। ऐसी ही कुछ खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पर आमने सामने से आ रही बाइक व कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Ramnagar news: रामनगर में भयावह सड़क हादसा, मां बेटे की चली गई जिंदगी

Khatima road accident today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की देर रात्रि उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से चंपावत जिले के टनकपुर की ओर जा रही बाइक संख्या यूके 03 सी 8382 कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 2019 की जोरदार भिड़ंत से दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल उधम सिंह नगर जिले के खटीमा टनकपुर हाईवे पर चकरपुर पुलिस चौकी के पास आमने-सामने से आ रही बाइक व कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसके चलते बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को 108 की मदद से नागरिक अस्पताल खटीमा भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक मृतक की पहचान पंकज कलौनी पुत्र रमेश कलौनी के रूप मे हुई है। जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है की घटना स्थल से आदेश राम पुत्र हरी राम निवासी श्यामलाताल का आधार कार्ड मिला है फिलहाल श्यामलाताल क्षेत्र के लोगों के इस घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं घटना के बाद से मौके पर फरार हुए कैंटर चालक का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Mussoorie news: मसूरी में भयावह हादसा खाई में समाई स्कूटी, 19 वर्षीय छात्र की गई जिंदगी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top