Connect with us
Uttarakhand news today: The groom created a ruckus during marriage, the bride refused to marry in Haldwani. Uttarakhand marriage News Today

Home / UTTARAKHAND MARRIAGE / उत्तराखण्ड: फेरे के दौरान दुल्हे ने किया बड़ा बवाल दुल्हन ने किया शादी से इनकार

UTTARAKHAND MARRIAGE उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: फेरे के दौरान दुल्हे ने किया बड़ा बवाल दुल्हन ने किया शादी से इनकार

1 min read

Uttarakhand marriage News Today: दोस्तों के साथ शराब पीकर दूल्हे ने शादी में किया हंगामा, तो दुल्हन ने भी कर दिया शादी से इंकार, खाली हाथ हुई दूल्हे की घर वापसी….

शादियों का सीजन शुरू होते ही राज्य से अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं कहीं दुल्हन लहंगे को लेकर शादी तोड़ रही है तो कहीं दुल्हन बारात को वापस कर रही है। ऐसा ही एक मामला आज राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से सामने आ रहा है जहां दूल्हे को दुल्हन के बिना ही घर वापसी करनी पड़ी। दूल्हे का शराब में धुत होना उस पर भारी पड़ गया। बता दें कि दोस्तों के साथ शराब पीकर दूल्हे ने शादी में हंगामा कर दिया। दूल्हे की इस हरकत के कारण दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।
(Uttarakhand marriage News Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दुल्हन ने शादी से 5 दिन पहले तुड़वाई अपनी शादी परिजन हुए शर्मिंदा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बिठोरिया निवासी एक युवक की बारात गैस गोदाम रोड में स्थित वेंकट हॉल पहुंची जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने बड़ी धूमधाम से बारात का स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई तो दूल्हे ने अपना आपा खो दिया। बता दें कि दूल्हा पूरी तरह से नशे में धुत था। दूल्हे तथा उसके दोस्तों ने जयमाला के समय स्टेज पर हंगामा शुरू कर दिया। जैसे तैसे दुल्हन पक्ष ने जयमाला की रस्म को पूरा किया लेकिन इसके बाद दूल्हा शादी के फेरे छोड़कर फिर से अपने दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया। दूल्हे की इन हरकतों को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हे के साथ उसके जीजा और दोस्तों ने खाने को लेकर काफी हंगामा किया।वही इसके साथ ही दूल्हे ने पांच लाख रुपये कैश तथा एक कार देने की मांग भी की। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
(Uttarakhand marriage News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ी लड़के ने हिंदू रीति रिवाज के साथ अमेरिकन लड़की से पहाड़ में रचाई शादी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND MARRIAGE

To Top