Connect with us
Uttarakhand News : Trivendra Rawat submitted his resignation to the governor, tomorrow the state will get a new chief minister

Home / उत्तराखण्ड / त्रिवेन्द्र रावत ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, कल मिलेगा प्रदेश को नया मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड देहरादून

त्रिवेन्द्र रावत ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, कल मिलेगा प्रदेश को नया मुख्यमंत्री

1 min read

Uttarakhand: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Rawat) ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा (Resignation)..

उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में सियासी उठापटक के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है। जहां त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Rawat) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। इसके साथ ही बीते चार दिनों से चल रही सत्ता परिवर्तन की खबरों पर अंतिम मुहर लग गई है। बता दें कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार शाम चार बजे राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 18 मार्च 2017 को राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले त्रिवेन्द्र सिंह रावत ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगभग चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है, मुख्यमंत्री पद पर चार वर्ष पूरे होने से ठीक नौ दिन पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में ‌प्रदेश‌ के न‌ए मुखिया का नाम तय हो जाएगा। इसके साथ ही त्रिवेन्द्र भी अब राज्य के उन पूर्व मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए हैं जो अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएं। सबसे खास बात तो यह है बीते बीस वर्षों में पूरे पांच वर्षों तक राज्य की सत्ता संभालने का कारनामा अभी तक नारायण दत्त तिवारी ही कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें- हरदा :मेरी सरकार के अंतर्गत हुए कामों को आगे नहीं बढ़ाया तो 2022 में फिर हाथ का परचम लहरायेगा”

न‌ए मुखिया के पदभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे त्रिवेन्द्र:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार शाम को अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंप दिया है। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी राज्यपाल ने ट्वीटर पर दी। अपने ट्वीट में राज्यपाल बेेेेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजभवन में भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा दिया है। उनका इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- विधायक धामी ने मुख्यमंत्री से की क्षेत्रवासियों को बचाने की अपील, बोले आप कहोगे तो संन्यास भी ले लूंगा..

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top