Connect with us
udham Singh Nagar Police SI Krishna Chandra Arya got Union Home Minister Efficiency Medal for great investigation in nanakmatta family murder case uttarakhand latest news today
Image : social media ( Krishna Chandra Arya uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: उत्तराखण्ड पुलिस SI कृष्ण चंद्र आर्य को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक Krishna Arya

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

बधाई: उत्तराखण्ड पुलिस SI कृष्ण चंद्र आर्य को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक Krishna Arya

1 min read

Krishna Chandra Arya uttarakhand : उत्तराखंड के पुलिस सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र आर्य को अपराध अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा गृहमंत्री दक्षता पदक पुरस्कार… 

udham Singh Nagar Police SI Krishna Chandra Arya got Union Home Minister Efficiency Medal for great investigation in nanakmatta family murder case uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ,जहाँ पर एक ही परिवार के चार लोगों की ह्त्या का खुलासा और मामले की विवेचना कर आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र आर्य को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

बताते चलें यह पुरस्कार उन्हें उनकी उत्कृष्टता और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत दिया जा रहा है, जिससे पूरे पुलिस प्रशासन में खुशी का माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र आर्य को लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें कृष्ण चंद्र आर्या ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। बल्कि इससे पहले भी उन्होंने अपने करियर में कई जटिल मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand tilu Rauteli Anganwadi Award 2025: 46 महिलाओं को तीलू रौतेली आंगनबाड़ी पुरस्कार

Krishna Chandra Arya SI Uttarakhand Police: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता के निवासी ज्वेलर्स अजय रस्तोगी उर्फ अंकित रस्तोगी के साथ उदित रस्तोगी, आशा देवी एवं सन्नो देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल यह मामला 29 दिसंबर 2021 का था जब एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या में पुलिस प्रशासन की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

नानकमत्ता एसआई कृष्ण चंद्र आर्य ने की मामले विवेचना ( udham singh nagar SI Krishna Chandra Arya)

तत्कालीन थानाध्यक्ष नानकमत्ता एसआई कृष्ण चंद्र आर्य ने मामले की विवेचना करते हुए सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्य और खुफिया नेटवर्क के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य हत्यारोपी रानू रस्तोगी के साथ उनके साथी विवेक वर्मा मुकेश शर्मा उर्फ राहुल और सचिन सक्सेना को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 35 हजार रुपए की नकदी हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खून से सनी जींस, कार व लोहे की रॉड बरामद की थी। जिसके बाद चारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।

उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र आर्य केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से होंगे सम्मानित (Sub Inspector of Uttarakhand Police Krishna Chandra Arya)

इस मामले मे 20 मई 2025 को न्यायालय ने सभी हत्या आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं धारा 302/34 आइपीएसी में आजीवन कारावास और 20 हजार का जुर्माना, धारा 394 आइपीसी में सात वर्ष का कारावास और 20 हजार का जुर्माना तथा धारा 201 आइपीसी में तीन वर्ष का कारावास और 10 हजार का जुर्माना लगाया। इस पूरे मामले में कृष्ण चंद्र आर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसे देखते हुए कृष्ण चंद्र आर्य को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा। बताते चले यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत गौरव का प्रतीक है बल्कि संपूर्ण उधम सिंह नगर जिले के लिए गौरवान्वित क्षण है जो पुलिस विभाग की पेशेवर दक्षता को और अधिक ऊंचाई प्रदान करेगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top