Home / अल्मोड़ा / Almora haldwani highway kwarab: अल्मोड़ा हल्द्वानी NH क्वारब में बंद 7 दिनों से यातायात ठप
अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
Almora haldwani highway kwarab: अल्मोड़ा हल्द्वानी NH क्वारब में बंद 7 दिनों से यातायात ठप
1 min read
Almora haldwani highway NEWS: अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 6 दिनों से पड़ा है ठप, क्वारब मे सड़क धंसने से यातायात बाधित…..
Almora haldwani highway NEWS : उत्तराखंड के अल्मोड़ा-क्वारब नेशनल हाईवे पर लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण यह मार्ग बार बार बाधित हो रहा है जो यात्रियो की परेशानी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी बीच बीते एक हफ्ते पहले अल्मोड़ा नैनीताल की सीमा पर स्थित क्वारब नेशनल हाईवे 109 का निचला हिस्सा नदी मे समा गया था जिसके कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ चुकी है। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई थी। मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई है जिसके कारण यातायात अभी भी ठप पड़ा हुआ है। वहीं सड़क धंस जाने के बाद क्वारब के पास पहाड़ी को काटकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मार्ग के बाधित होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Almora haldwani NH QURAB: क्वारब में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे धंसा, रोड हुई बंद
Almora haldwani highway NH update अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते 6- 7 दिनों पहले क्वारब मे सड़क का आधा हिस्सा धंसकर सुयाल नदी मे समा गया था जिसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया था। वही एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी अभी तक इस मार्ग को यातायात के लिए सुचारू नहीं किया गया है जिससे लोगों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि अल्मोड़ा पहुंचने के लिए यात्रियों और पर्यटकों को अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है जिससे उनका समय व आर्थिक नुकसान हो रहा है।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे: क्वारब में एक बार फिर 2 हफ़्ते तक बंद रहेगी सभी वाहनों की आवाजाही
almora haldwani kwarab Qurab road update बताया जा रहा है कि सड़क धंसने के बाद क्वारब के पास पहाड़ी को काटकर सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है जिसके लिए पोकलैंड और दो लोडर मशीन पहाड़ काटने के कार्य में लगी हुई है। जिस पर अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार का कहना है कि चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है और शीघ्र ही कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। बताते चले NH के बंद होने का असर सीधा पर्यटन पर पड़ रहा है जिसके कारण कई सामानों के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे बन रहा मुसीबत, डेंजर जोन क्वारब में 18 तक यातायात रहेगा बाधित
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
