Connect with us
Urmi Negi of pauri garhwal uttarakhand Dadasaheb Phalke award

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: उर्मी नेगी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, सुबेरौ घाम-2 फिल्म के लिए मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: उर्मी नेगी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, सुबेरौ घाम-2 फिल्म के लिए मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

1 min read

Urmi Negi Dadasaheb Phalke award: राज्य के पौड़ी गढ़वाल जनपद की रहने वाली बेटी उर्मी नेगी को सुबेरौ घाम-2 जैसी चर्चित फिल्म के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया

Urmi Negi Dadasaheb Phalke award
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर वह ऊंचे- ऊंचे मुकाम हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रही है। हम आए दिन आपको इन ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते है। इस ही कड़ी मे आज हम आपको रूबरू करवाने वाले है राज्य की उस होनहार बेटी से जिन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। जी हां हम बात कर रहे है पौड़ी जनपद की रहने वाली बेटी उर्मी की जिन्हें सुबेरौ घाम-2 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तराखंड की सृष्टि लखेड़ा की फिल्म ‘एक था गांव’ को राष्ट्रपति से मिला अवॉर्ड….

आपको बता दें उर्मी नेगी गढ़वाली फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री निर्माता निर्देशक हैं जिन्हें वर्ष 2023 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है और यह पुरस्कार उन्हें क्षेत्रीय फिल्म श्रेणी सुबेरौ घाम- 2 के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें मुंबई में महाराष्ट्र इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑर्गेनाइजेशन एमबी इंटरप्राइजेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की सृष्टि द्वारा पलायन पर निर्देशित की फिल्म को इंडिया गोल्ड श्रेणी में मिली जगह

बता दे पौड़ी की बेटी उर्मी ने फ्योंली, सुबेरौ घाम व बथौं जैसी चर्चित गढ़वाली फिल्माें में अभिनय के साथ ही निर्माता-निर्देशक व पटकथा लेखन भी किया है और इन फिल्मों में उन्होंने पहाड़ के युवाओं को रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर रुख करना वह नशे की लत में जीवन बर्बाद हो रहा है इसे अपनी फिल्मो के जरिए दर्शाया गया है। निजी सचिव चंद्र मोहन जदली ने बताया कि उर्मी नेगी को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार गढ़वाली फिल्म सुबेरौ घाम-2 के लिए मिला है जबकि बथौं के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।

यह भी पढ़ें- Dolly Singh Cannes Festival 2023: कान फिल्म फेस्टिवल में छाई उत्तराखण्ड की डॉली, जाने इनके बारे में

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वाली फिल्म सुबेरौ घाम को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में भी सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म के लिए चुना गया। उर्मी के निर्देशन में दर्शकों को पहाड़ के शानदार दृश्य देखने व स्थानीय गीत संगीत सुनने को मिले साथ ही गढ़वाली फिल्मों के निर्माण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी उर्मी को प्राप्त हुए। इतना ही नहीं उर्मी नेगी ने बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद, राजेश खन्ना और मिथुन चक्रवर्ती के साथ बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है। वही उत्तराखंड की फिल्मों के निर्देशक गणेश वीरान समेत रंगमंच के कलाकारों ने इसे उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा कि इससे राज्य की फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मूल के कास्टिंग डायरेक्टर kartik Paliwal को मिला ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top