उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखण्ड: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, शाम चार बजे घोषित होगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
1 min read
uttarakhand board result news: उत्तराखंड 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित होगा आज शाम 4:00 बजे निर्देश हुए जारी
छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिहाज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से सामने आ रही है। जी हां.. जिस घड़ी का बोर्ड परीक्षार्थियों को काफी लंबे समय से इंतजार था, अब वो घड़ी सामने आने जा रही है। जी हां… यहां बात उत्तराखण्ड बोर्ड के परीक्षाफल की हो रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड बोर्ड का रिजल्ट सोमवार 6 जून को घोषित होने जा रहा है। सबसे खास बात तो यह है कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की सचिव डॉक्टर नीता तिवारी ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है।(uttarakhand board result news)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड फ्लाइंग गर्ल मानसी नेगी ने दस किलोमीटर रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड मेडल Mansi Negi Uttarakhand
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड बोर्ड का रिजल्ट सोमवार 6 जून को घोषित होने जा रहा है। इस संबंध में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट सोमवार 6 जून को शाम चार बजे, राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में घोषित किया जाएगा। बता दें कि परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक उत्तराखण्ड बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in एवं www.usresults.nic.in पर देख सकते हैं।विदित हो कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 28 मार्च से 19 अप्रैल के मध्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपादित की गई थी। जिसके पश्चात 25 अप्रैल से 9 मई तक शिक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
