Connect with us
alt="sudarshan agrawal died"

Home / उत्तराखण्ड / दुखद खबर :उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन

उत्तराखण्ड देहरादून

दुखद खबर :उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन

1 min read

alt="sudarshan agrawal died"

राज्य के भूतपूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का आज निधन हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्यपाल के रूप में उन्होंने सभी संवैधानिक कर्त्तव्यों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने 4 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर दी है। राजकीय शोक के दिन प्रदेश के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पहले से आयोजित कार्यक्रमों को भी एक दिन के लिए निरस्त कर दिया जाएगा। बता दें कि स्व• सुदर्शन अग्रवाल ने जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था।




बता दें वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि स्व. अग्रवाल एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ विधिवेत्ता और महान समाजसेवी थे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन का एक चमकता हुआ नक्षत्र लुप्त हो गया। बताते चलें कि स्व• अग्रवाल ने उत्तराखंड के साथ ही सिक्किम और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था। मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के द्वारा ही उत्तराखंड की गरीब बालिकाओं के लिए देहरादून में हिम ज्योति स्कूल की शुरुआत हुई थी।

दुखद खबर :उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन


Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top