Connect with us
van daroga forest ranger forester inspector puran arya of shantipuri pantnagar died in kotabagh nainital Uttarakhand news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Puran arya van daroga)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital News: कोटाबाग सरकारी क्वार्टर में वन दरोगा की गई जिंदगी, विभाग में शोक की लहर

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग सरकारी क्वार्टर में वन दरोगा की गई जिंदगी, विभाग में शोक की लहर

1 min read

Puran arya van daroga: सरकारी क्वार्टर में मृत पड़ा मिला वन दरोगा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया..

van daroga forest ranger forester inspector puran arya of shantipuri pantnagar died in kotabagh nainital Uttarakhand news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर वन दरोगा का सरकारी क्वार्टर में शव पड़ा मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरन अपने पीछे अपनी पत्नी और एक बेटा व बेटी को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए है।

यह भी पढ़े :नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के शांतिपुरी नंबर 3 पंतनगर के रहने वाले पूरन चंद्र आर्या वर्तमान में नैनीताल जिले के कोटाबाग में वन दरोगा के पद पर कार्यरत थे। जो सरकारी क्वार्टर में अकेला रहते थे। दरअसल बीते गुरुवार की रात खाना खाकर पूरन अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे, इस दौरान उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं था। जिसके चलते वो बीते शुक्रवार की सुबह जब रोजाना की तरह समय पर ड्यूटी के लिए नही उठे तो अन्य कर्मचारी उन्हें बुलाने के लिए उनके कमरे में पहुंचे। हालांकि इस दौरान कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे उन्होंने खटखटाया मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पूरन के साथ अनहोनी की आशंका के चलते अन्य कर्मचारियों ने उनका कमरा खोला जहां पर वो बेसुध हालत में पड़े मिले। इसके बाद उन्हें आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरन की मौत के बाद से उनकी पत्नी व दो बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top