Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में बारिश का दौर रहेगा जारी, जानें कब तक बरसेंगे बदरा
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश का दौर रहेगा जारी, जानें कब तक बरसेंगे बदरा
By
1 min read
Uttarakhand weather In August: उत्तराखंड में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह..
Uttarakhand weather In August: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। वहीं कई जगह पर बारिश के चलते भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। दरअसल बीते दो दिन पहले मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था जिनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई। अब इसी बीच आगामी तीन दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ में बादल फटने से यात्रा मार्ग पर अभी भी फंसे हैं 1500 श्रृद्धालु 150 लापता रेस्क्यू जारी
Uttarakhand Rain forecast Update
बता दें बीते कुछ दिनों पहले हुई भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में अधिकांश जगह बादल फटने की सूचनाएं प्राप्त हुई इसके साथ ही मैदानी इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई। जिससे लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच अब आगामी 4 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने के की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि चार और 5 अगस्त को उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 7 अगस्त को एक बार फिर मानसून का दौर जोर पकड़ सकता है। जिसको देखते हुए प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बरसाती नाले की चपेट में आने से गई मां और मासूम बच्चे की जिंदगी, मचा कोहराम
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिवार में सहायता राशि को लेकर विवाद, पिता ने लगाई गुहार
1 min read Martyr Family Compensation Flight Lieutenant Shubham Kumar’s Father Seeks Financial Aid Amid : पति के अंतिम संस्कार…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में महिला पर फायरिंग, लिव-इन रिलेशनशिप के लिए बना रहा था दबाव….
1 min read Uttarakhand live in relationship: लिव-इन रिलेशनशिप का दबाव ठुकराने पर महिला पर फायरिंग, आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार…
Read More
Uttarakhand news: उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों में बड़ा बदलाव, खत्म होगी सुगम-दुर्गम श्रेणी
1 min read Uttarakhand Teacher Transfers: अनुरोध आधारित तबादलों में बड़ा बदलाव, शिक्षकों के लिए खत्म होगी सुगम-दुर्गम श्रेणी Uttarakhand…
Read More
Uttarakhand news: CM का दामाद बनकर करोड़ों की जमीन डील का झांसा, पांच पर केस दर्ज
1 min read Uttarakhand news: Property Investment Scam Fake Son-in-Law of Uttarakhand CM in Land Scam: उत्तराखंड के सीएम का…
Read More
Uttarakhand news: उत्तरकाशी में 13 वर्षीय छात्र को भेजा बाल सुधार गृह बच्ची के साथ की गलत हरकत
1 min read Uttarakhand News Update: 13 वर्षीय छात्र ने 9 वर्षीय छात्रा से किया रेप, आरोपी को भेजा गया…
Read More
पिथौरागढ़ के भूपेंद्र सौन ने जीता दिल, लेफ्टिनेंट बनने के बाद स्कूल की आया को गले लगाकर भेंट की साड़ी….
1 min read Uttarakhand News Live: Pithoragarh Lieutenant Bhupendra Saun Honors school Attendant Hira Dhami with Saree: लेफ्टिनेंट बनने के…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
