Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand mausam update: उत्तराखण्ड मौसम आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand mausam update: उत्तराखण्ड मौसम आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
By
1 min read
Uttarakhand weather today uttarakhand weather forecast uttarakhand aaj ka Mausam update uttarakhand heavy rain barish alert today: उत्तराखंड में फिर तेज होगा मानसून, नैनीताल-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 11 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Uttarakhand mausam update: uttarakhand weather today rain alert update 9 district heavy barish forecast: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा के दौर को लेकर चेतावनी जारी की है। रविवार को नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 7 जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं, गढ़वाल के मैदानी इलाकों में बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में यलो अलर्ट (uttarakhand rain Orange Alert)
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार, 5 जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज से अत्यंत तेज वर्षा होने और मौसम के अचानक बिगड़ने की आशंका जताई गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन दिन भी बना रहेगा बारिश का सिलसिला (uttarakhand Weather Forecast)
मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पर्वतीय जिलों में गर्जन, बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की संभावना बनी रहेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है।
7 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 8 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 जुलाई तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी।
बारिश के बीच मैदानी इलाकों में उमस ने बढ़ाई परेशानी (uttarakhand rain alert today Humidity)
मानसून सक्रिय होने के बावजूद प्रदेश के मैदानी जिलों में राहत पूरी तरह नहीं मिल पाई है। कई क्षेत्रों में बारिश के बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को देहरादून में मौसम मिला-जुला रहा। कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कई स्थानों पर तेज धूप निकल आई। बारिश के बाद बढ़ी उमस के कारण लोगों को असहज मौसम का सामना करना पड़ा। वहीं नैनीताल जिले में दोपहर बाद तेज मूसलाधार बारिश देखने को मिली।
पंतनगर सबसे गर्म, जानिए प्रमुख शहरों का तापमान (uttarakhand Temperature today)
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुमाऊं में बारिश बनी मुसीबत, कई सड़कें बंद (uttarakhand Landslide news)
जहां गढ़वाल मंडल में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है, वहीं कुमाऊं क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब आफत का रूप लेने लगी है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इससे टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बाधित हो गया है। इसके अलावा आदि कैलाश मार्ग पर मेलघाट के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण यातायात रोकना पड़ा। नैनीताल में भी मूसलाधार बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
प्रशासन हाई अलर्ट पर, ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक की सलाह (uttarakhand Disaster Management)
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग और साहसिक गतिविधियों को फिलहाल अनुमति नहीं देने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में आवागमन पर निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने आईआरएस प्रणाली से जुड़े अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को भी हाई अलर्ट पर रखा है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
लोगों के लिए जरूरी सलाह (uttarakhand Weather Advisory)
मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें। गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों पर न रुकें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम लगातार बदलता रहेगा। ऐसे में विशेषकर पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ पिता के सामने गौरी नदी में ओझल हो गया 9 वर्षीय रियांश
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Pauri Garhwal news today: पौड़ी गढ़वाल में हादसा करंट लगने से लाइनमैन की गई जिंदगी
1 min read Pauri Garhwal news today nainidanda news today uttarakhand news live Pauri breaking news today नैनीडांडा में बिजली…
Read More
बधाई: ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा भावना दुम्का को मिला 18 लाख का पैकेज nainital news
1 min read graphic era bhimtal graphic era placement Bhawana dumka nainital ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा भावना दुम्का का…
Read More
Prahlad Joshi Education minister: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री
1 min read Education minister india Prahlad Joshi BJP Dharmendra Pradhan resignation धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को…
Read More
Haridwar car Accident: हरिद्वार डंपर की टक्कर 2 सगे भाइयों की चली गई जिंदगी
1 min read Haridwar news today haridwar car Accident news live haridwar road Accident today uttarakhand news live हरिद्वार-लक्सर मार्ग…
Read More
Dharmendra Pradhan Biography: कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान कितनी हैं संपत्ति जानें राजनीतिक सफर
1 min read Dharmendra Pradhan Resign Dharmendra Pradhan BJP Dharmendra Pradhan Education minister कभी पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर…
Read More
Haridwar school closed today: हरिद्वार कांवड़ मेला 11 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
1 min read haridwar school news today kanwar yatra 2026 uttarakhand kanwar mela 2026 haridwar school closed 2026 कांवड़ मेले…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
