Connect with us
Uttarakhand heavy rain alert
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand heavy rain alert: उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand heavy rain alert: उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

1 min read

Uttarakhand heavy rain alert : राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दोपहर के बाद जमकर बरसे बदरा, येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand heavy rain alert: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के कुछ इलाकों में इन दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश का दौर लगातार जारी है। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा उत्पन्न हो रहा है वहीं पहाड़ी से बोल्डर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी बीच आज शुक्रवार को भारी बारिश का दौर जारी है जबकि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आगामी 19 अगस्त तक सभी 13 जिलों में मध्यम से तीव्र बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनें हुई पैक, टिकट मिलना मुश्किल, बंपर वेटिंग से यात्री बेहाल

Uttarakhand barish alert today बता दें मौसम विभाग केंद्र देहरादून की ओर से आज शुक्रवार को प्रदेश के देहरादून ,टिहरी ,बागेश्वर आदि जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके कारण आज दोपहर के बाद देहरादून समेत टिहरी जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हालांकि सुबह तक मौसम साफ नजर आ रहा था लेकिन दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली है। वहीं चमोली, चंपावत ,पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इसको लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: भागीरथी नदी में बही गंगाजल भरने गई महिला व युवती अभी तक कोई खबर नहीं

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top