Connect with us
Uttarakhand barish school holiday
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखंड मौसम / उत्तराखण्ड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, मंगलवार को भी 2 जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तराखंड मौसम देहरादून

उत्तराखण्ड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, मंगलवार को भी 2 जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल

1 min read

Uttarakhand barish school holiday: देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में कल यानी मंगलवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिलाधिकारियों ने घोषित किया एक दिवसीय अवकाश…

Uttarakhand barish school holiday
उत्तराखण्ड में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए जहां प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को भारी बारिश हुई है वहीं राजधानी देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार 23 जुलाई को जिले में कक्षा 12वीं तक संचालित सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। उधर दूसरी ओर सीमांत पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जी हां… देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में मंगलवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आपको बता दें कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को भी राज्य के कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, उधमसिंह नगर एवं चम्पावत जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया था।
उत्तराखण्ड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, मंगलवार को भी 2 जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल
यह भी पढ़ें- Good news: उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, प्रवक्ता के 525 पदों पर आई भर्ती, जल्द करें आवेदन

uttarakhand rain school closed
इस संबंध में जारी आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 22 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में दिनांक 23 जुलाई, 2024 को भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए दोनों जिलों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी निजी, सरकारी एवं गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 23.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा मंगलवार 23 जुलाई को प्रदेश के सभी जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जारी पूर्वानुमान में आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है।
उत्तराखण्ड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, मंगलवार को भी 2 जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: युवा ध्यान दें , अपर सचिव के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड मौसम

To Top